Funny Shayari: हंसी-मजाक का शायराना अंदाज़

Funny Shayari: हंसी-मजाक का शायराना अंदाज़

Funny Shayari: फनी शायरी हंसी-मजाक और मस्ती से भरी होती है, जो दिल को खुश कर देती है। इसमें हल्के-फुल्के अंदाज़ में ज़िंदगी की छोटी-छोटी बातों पर हंसी का तड़का लगाया जाता है। फनी शायरी का मकसद है लोगों को हंसाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना। चाहे दोस्तों के बीच की नोक-झोंक हो, या फिर किसी मजेदार घटना पर शायराना चुटकी लेना, यह शायरी हर माहौल को खुशनुमा बना देती है। इस तरह की शायरी दिलों को करीब लाती है और रिश्तों में मज़ेदार मिठास घोल देती है।

1. मीठी मीठी यादों को पलकों पे सजा लेना.!!
साथ गुज़रे लम्हों को दिल में बसा लेना.!!
मैं तो बरसों का प्यासा हूँ ,‘फराज़’.!!
बिजली आ जाये तो याद से मोटर चला देना.!!

2. ये कलयुग हैं साहब.!!
यहाँ भीड़ को रश कहते हैं.!!
और जो भीड़ में पसंद आ जाए.!!
उसे क्रश कहते हैं.!!

3. आशिक पागल हो जाते हैं प्यार में.!!
बाकी कसर पूरी हो जाती है इंतज़ार में.!!
मगर ये दिलरुबा नहीं समझती.!!
वो तो गोल गप्पे और पपड़ी.!!
खाती फिरती है बाज़ार में.!!

Funny Shayari: हंसी-मजाक का शायराना अंदाज़

4. यहाँ हर एक आशिक की.!!
कुछ यूँही हैं कहानी.!!
मजनू चाहती लैला को.!!
और लैला किसी और कि दीवानी हैं.!!

5. धोखा मिला मुझें प्यार में.!!
ज़िंदगी पूरी उदास हो गई.!!
सोचा आग लगा देंगे इस दुनिया को.!!
कमबख्त वैसे ही कॉलोनी में कोई दूसरी आ गई.!!

6. जब तिरछी नजरों से उसने देखा.!!
हम तो मदहोश ही हो गए.!!
जब पता चला उनकी नजरें ही तिरछी हैं.!!
हम तो पूरी तरह बेहोश हो गए.!!

7. इश्क़ के चर्चे काफी सारे हैं.!!
हुस्न के पर्चे भी काफी सारे है.!!
इश्क़ करने से पहले समझ लेना.!!
क्योंकि इसमें खर्चे भी काफी सारे है.!!

8. मेरे प्यार को बेवफाई का इनाम दे गई.!!
मेरे दिल को अपनी यादों का पैगाम दे गई.!!
मैंने कहा मेरे दिल में दर्द है तेरे बिना.!!
तो वो जाते-जाते झंडूबाम दे गई.!!

9. नज़रें मिली तो बेख्याल हो गए.!!
नज़रें झुकी तो सवाल हो गए.!!
और इतना घुमाया उसे प्यार में.!!
शॉपिंग कराते कराते कंगाल हो गए!

10. दोस्तो हम उन्हें मुड़ मुड़कर देखते रहे.!!
और वो हमें मुड़-मुड़ कर देखते रहे.!!
वो हमें हम उन्हें,वो हमें हम उन्हें.!!
क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था न हमे.!!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *